TMC नेता ने खेत में दबा रखा था ‘काला धन’, पुलिस ने किया बरामद |

TMC नेता ने खेत में दबा रखा था ‘काला धन’, पुलिस ने किया बरामद |

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जमीन में दबे बैगों से करोड़ों रुपये की नकदी बरामद होने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, नगर पालिका चेयरमैन और टीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

इसी दौरान उनके घर के पास जूट के खेत में दबे ट्राली बैग और बोरा बरामद किया गया। जिनमें भारी मात्रा में कैश भरा हुआ था। जब बैग खोले गए तो उनमें से करीब 2 करोड़ रुपये नकद मिले। इससे पहले पुलिस उनके घर, पार्टी ऑफिस और एक कंप्यूटर सेंटर से भी करीब 80 लाख रुपये कैश बरामद कर चुकी है। इस बड़ी बरामदगी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग मामले में कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और कैश के स्रोत की जांच में जुटी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *