देवगिरी एक्सप्रेस में यात्री के बैग से मिला 1.22 करोड़ कैश, पुलिस ने किया जब्त

देवगिरी एक्सप्रेस में यात्री के बैग से मिला 1.22 करोड़ कैश, पुलिस ने किया जब्त

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से हवाला नेटवर्क से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी रेलवे पुलिस यानी GRP और रेलवे सुरक्षा बल RPF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देवगिरी एक्सप्रेस ट्रेन से करोड़ों रुपये की नकदी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक, बोलारम और मलकाजगिरि रेलवे स्टेशनों के बीच रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो कपड़ों की जगह उसमें नोटों की गड्डियां भरी मिलीं।

पुलिस ने बैग से कुल 1 करोड़ 22 लाख 70 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महाराष्ट्र के अमरावती का रहने वाला है और उसे यह रकम मुंबई के एक ज्वेलरी कारोबारी ने सिकंदराबाद पहुंचाने के लिए दी थी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि करोड़ों रुपये की इस खेप को पहुंचाने के बदले आरोपी को सिर्फ 5 हजार रुपये दिए जाने थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी कैश से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया, जिसके बाद पूरी रकम को जब्त कर लिया गया। फिलहाल पुलिस हवाला नेटवर्क और इससे जुड़े कारोबारियों की जांच में जुटी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *