पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े नेताओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर 24-परगना जिले में पुलिस ने जिला परिषद पदाधिकारी और एक नगरपालिका चेयरमैन को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने रात जिला परिषद के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पदाधिकारी Ajit Saha और उनके भाई सुजीत कुमार साहा को घर से गिरफ्तार

किया। छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से 27 लाख रुपये नकद, 626 राउंड गोला-बारूद, 61 खाली कारतूस, एक 7 एमएम पिस्तौल, एक एयरगन और विदेशी शराब की 52 बोतलें बरामद हुईं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और बरामद सामान के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

