दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में एक घर के अंदर दो बुजुर्ग महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाओं के शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मौत के

कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। मामले को लेकर इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।

