दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE मुख्यालय का दौरा किया। द्वारका स्थित मुख्यालय में उन्होंने कक्षा 12वीं के परीक्षा पेपर और ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी OSM मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में छात्रों को री-इवैल्यूएशन और मूल्यांकन प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा

की गई। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में कई छात्रों और अभिभावकों ने CBSE की मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर शिकायतें दर्ज कराई थीं। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीधे समीक्षा बैठक की।

