मिडिल ईस्ट से इस वक्त बड़ी और बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि इजरायल ने दक्षिणी लेबनान, टायर शहर और बेका घाटी में हिजबुल्लाह के सैन्य ठिकानों, कमांड सेंटर और हथियार डिपो को निशाना बनाया। इजरायली सेना के मुताबिक, ये कार्रवाई हिजबुल्लाह की ओर से किए गए ड्रोन हमलों के जवाब में की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ घंटों में 180 से ज्यादा एयरस्ट्राइक की गई हैं। इन हमलों में अब

तक 30 से अधिक लोगों की मौत की खबर है, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि हजारों हिजबुल्लाह लड़ाकों को मार गिराया गया है और दक्षिणी लेबनान में सुरक्षा क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, हिजबुल्लाह और हमास की ओर से भी जवाबी हमले लगातार जारी हैं। ऐसे में मिडिल ईस्ट में युद्धविराम टूटने और बड़े संघर्ष का खतरा तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है।

