मिडिल ईस्ट से इस वक्त बड़ी सैन्य खबर सामने आ रही है। लेबनान में जारी तनाव के बीच हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। संगठन की ओर से जारी एक वीडियो में दावा किया गया है कि दक्षिणी लेबनान के बिंत जबील इलाके में एक इजरायली सैन्य वाहन को निशाना बनाया गया। वीडियो में एक FPV ड्रोन को तेजी से वाहन की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही ड्रोन करीब पहुंचता है, इजरायली सैनिक तुरंत वाहन से नीचे कूदकर अपनी

जान बचाते नजर आते हैं। इस हमले को लेकर क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है और हालात लगातार संवेदनशील बने हुए हैं। हालांकि इस घटना में किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। इजरायली सेना और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते हमलों के चलते सीमा क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट और कड़ा कर दिया गया है।

