खबर कैमूर से है जहां बकरीद पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने बिहार की समस्त जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये है, और साथ ही भाईचारा के साथ मिलजुलकर शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील किये है, साथ ही बिहार में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दिए हैं। वहीं मोहम्मद जमा खान ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष को बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है,

और नाही वह लोग बिहार को विकसित होना देखना चाहते हैं, बस गलत ताने बजी करते हैं, उनको मै कहना चाहता हूं कि आप चिल्लाते रहिए हमारी सरकार बिहार में विकास का कार्य करता रहेगा, और बिहार को आगे बढ़ाता रहेगा। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह नीतीश कुमार ने अपने सरकार में 20 सालों से विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया उसी प्रकार हमारे सम्राट चौधरी भी बिहार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में अच्छी काम कर रहे हैं, यह काबिले तारीफ है।

