ईद-उल-अज़हा के मौके पर आगरा स्थित ताजमहल परिसर में बड़ी संख्या में लोगों ने विशेष नमाज़ अदा की। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही ताजमहल के आसपास श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। ईद को

लेकर पूरे शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

