कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के इस्तीफे और डीके शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने की अटकलों के बीच बेंगलुरु में बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच ब्रेकफास्ट मीटिंग हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया, वहीं डीके शिवकुमार ने सिद्दरमैया के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। सूत्रों के

मुताबिक, बैठक के दौरान सिद्दरमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया और दोपहर 3 बजे लोकभवन जाने की बात कही। हालांकि अभी तक राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय नहीं मांगा गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व सिद्दरमैया को दिल्ली की राजनीति में बड़ी भूमिका देने की तैयारी कर रहा है। वहीं डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा अब और तेज हो गई है।

