मुंबई हादसे के बाद झारखंडी समाज ने दिखाई एकजुटता |

मुंबई हादसे के बाद झारखंडी समाज ने दिखाई एकजुटता |

मुंबई में सड़क हादसे में झारखंड के प्रवासी मजदूर कमलेश महतो की दर्दनाक मौत के बाद नव झारखंड फाउंडेशन मानवता का बड़ा सहारा बनकर सामने आया है। बोकारो जिले के गोमिया विधानसभा क्षेत्र स्थित अम्बाडीह गांव निवासी कमलेश महतो नई मुंबई की एपीएस कंपनी में वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान वाहन में तकनीकी खराबी आने से हुए हादसे में उनकी जान चली गई।

घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बच्चियों को छोड़ गए हैं। सूचना मिलते ही नव झारखंड फाउंडेशन की डोंबिवली शाखा सक्रिय हुई। विश्वास यादव, नारायण महतो, सहदेव महतो समेत कई समाजसेवियों ने कंपनी प्रबंधन से लगातार बातचीत कर परिवार को 4 लाख रुपये मुआवजा दिलाया। वहीं बीमा राशि मिलने तक तत्काल 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई गई।

इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि संकट में समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ा सहारा होती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *