मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रोटी पर थूककर उसे तंदूर में सेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। यह घटना संतोष नगर स्थित फिश कोलीवाड़ा होटल की बताई जा रही है। आरोप है कि होटल में काम करने वाला कारीगर कौशार शेख हर रोटी को तंदूर में डालने से पहले उस पर थूक रहा था। इस पूरी घटना को वहां मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जानकारी के मुताबिक,

शिकायतकर्ता दीपक दत्ताराम पवार 23 मई की रात खाना खाने होटल पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने कारीगर की इस हरकत को देखा और वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और होटल मालिक फैयाज शेख तथा कारीगर कौशार शेख दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है।

