भीषण गर्मी के बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी का अलग अंदाज देखने को मिला। 42 डिग्री तापमान में उन्होंने ऑटो रिक्शा से सफर कर एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के आह्वान के तहत मनोज तिवारी ने

यह सफर किया। सांसद के ऑटो से पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग उनके इस अंदाज की चर्चा कर रहे हैं और इसे आम जनता से जुड़ाव का संदेश बताया जा रहा है।

