Gujarat ATS और Indian Coast Guard ने संयुक्त कार्रवाई में गुजरात समुद्री मार्ग से दिल्ली तक कोकीन की खेप पहुंचाने की कथित साजिश का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार, यह खेप ब्राजील से गुजरात के समुद्री रास्ते भारत लाई जा रही थी।

सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिलने के बाद विशेष निगरानी और ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ। फिलहाल एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट से कौन-कौन लोग जुड़े हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

