सुवेंदु अधिकारी ने लोक भवन में राज्यपाल आर. एन. रवि से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की ओर से उठाए जा रहे प्रशासनिक कदमों, नीतिगत पहलों और गवर्नेंस सुधारों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सरकार पारदर्शिता और

जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार लागू कर रही है। बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुलाकात के बाद उन्होंने इसे सम्मान की बात बताते हुए कहा कि सरकार सुशासन और बेहतर प्रशासन के लिए लगातार काम कर रही है।

