तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, जिन्हें थलापति विजय के नाम से भी जाना जाता है, मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जो उनकी सरकार बनने के बाद पहली अहम राजनीतिक बैठक मानी जा रही है। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री विजय ने कावेरी नदी से जुड़े मेकेदातु विवाद का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और इसके समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। यह विवाद कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच

पानी के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चला आ रहा है। कर्नाटक सरकार मेकेदातु में बांध बनाकर बेंगलुरु और आसपास के क्षेत्रों के लिए पानी और बिजली उत्पादन की योजना बना रही है, जबकि तमिलनाडु को आशंका है कि इससे उसके हिस्से का पानी कम हो सकता है, जिससे किसानों पर असर पड़ेगा। पीएम से मुलाकात के बाद सीएम विजय तमिलनाडु हाउस भी पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, वे अपने दिल्ली दौरे में कई केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

