राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव का पहला जन्मदिन बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लालू यादव की बेटी रागिनी यादव के घर पर हुआ, जहां पूरा लालू परिवार एक साथ नजर आया। इस खास मौके पर परिवार के कई सदस्य और कुछ राजनीतिक लोग भी शामिल हुए। लंबे समय बाद लालू परिवार को एक साथ खुशियों का जश्न मनाते देखा गया। हालांकि इस जश्न के बीच एक बात ने सबका ध्यान खींचा, और वह थी लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की गैरमौजूदगी। बताया जा रहा है कि रोहिणी

इस पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं, जिससे परिवारिक मतभेद की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर परिवार को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद से रिश्तों में खटास की बात सामने आती रही है। इधर, इराज नाम भी चर्चा में रहा, जिसे संस्कृत और आध्यात्मिक महत्व से जुड़ा माना जाता है।

