दुसरो की खुशियाँ मे अपनी ख़ुशी देखने वाले समाजसेवी अजहर इस्लाम ने ड्रग्स पीड़ित युवक को ड्रग्स की लत से बाहर निकाला एवं परिवार को बेसहारा होने से बचा लिया। इस मामले पर अज़हर ने बताया कि कुछ महीने पहले शाहबाजपुर गांव से बूढ़े माँ बाप रोते हुए उनके पास आए थे। उनका बेटा ड्रग्स की लत का शिकार हो चुका था। पत्नी और दो छोटे बच्चे होने के बावजूद वह परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहा था।

घर का सामान तक चोरी करके बेच देता था, खुद को तकलीफ देता था और पूरे परिवार को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से परेशान करके रखा था। बूढ़े माँ बाप का दर्द और परिवार की हालत देखकर अज़हर ने तत्काल पहल करते हुए उस युवक को निजी खर्च पर रीहैब सेंटर भेजा एवं इलाज़ करवाया। पाँच महीने बाद वह युवक पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटा और सीधे अज़हर के पास उनसे मिलने आया। अज़हर ने उसे बैठाकर समझाया कि अब कभी वो इस तरह के गंदे नशे के रास्ते पर ना जाए। अज़हर ने बताया कि उस युवक को स्वस्थ देखकर उनका दिल सुकून से भर गया।

