सदर प्रखंड के सीतेशनगर में जहरीले शराब से हुई दो व्यक्ति की मौत के मामले पर एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम मृतक के परिजनों से मिले। दोनों मृतक रिश्ते में चाचा भतीजा थे। समाजसेवी अज़हर इस्लाम मृतक के आश्रितों को चार महीनों का राशन एवं आर्थिक सहयोग किया। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह के अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश नहीं लगा तो न जाने आने वाले दिनों में कितने घर उजड़ जाएंगे। उन्होंने कहा इस मामले को लेकर वे जिला, राज्य

व केंद्र सरकार तक को पत्राचार करेंगे। बताते चलें कि अज़हर इस्लाम के द्वारा इस तरह के सामाजिक कार्य से लोगों में उनके प्रति सकारात्मक विचारधारा बनी है और लोग उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। लोगो को अज़हर इस्लाम में आशा की किरण नजर आती है। अज़हर ने कहा कि घटना के समय वो दिल्ली में थे, जिसके कारण वो परिवार से तत्काल नहीं मिल पाए थे।

