झरिया में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि लोगों को किसी भी जरूरी काम के लिए घर से कम से कम 2 घंटे पहले निकलना पड़ रहा है। झरिया मार्केट में बटा मोड़ से लेकर चार नंबर बस स्टैंड तक रोजाना लंबा जाम लग रहा है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें और धीमी रफ्तार के कारण लोग घंटों तक फंसे रहते हैं। इससे मरीजों, स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो

रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था की लचर स्थिति और बढ़ते अतिक्रमण के कारण समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। बाजार क्षेत्र में रोजाना जाम लगने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, अतिक्रमण हटाया जाए और वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की जाए ताकि झरिया को इस जाम से राहत मिल सके।

