पेट्रोल-डीजल की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, केंद्र पर साधा निशाना |

पेट्रोल-डीजल की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, केंद्र पर साधा निशाना |

हजारीबाग में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमिटी ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय पेट्रोल पंपों के पास आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंत्री और जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया।

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, जबकि सरकार मस्त है। जय प्रकाश पटेल ने कहा कि पिछले 12 दिनों में चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। नई दरों के अनुसार पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे और डीजल 2 रुपये 71 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है, जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किश्तों में कीमत बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई प्रदेश और जिला स्तर के नेता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *