हजारीबाग के सिलवार स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रोमांचक मुकाबलों और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। फाइनल मैच में सिलवार क्रिकेट अकादमी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए रामगढ़ क्रिकेट अकादमी को हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृष्णा, आशीष और रिकी को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं आराव को प्लेयर ऑफ द सीरीज और बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार मिला, जबकि सुषांत को बेस्ट गेंदबाज के सम्मान से नवाजा गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में Harsh Ajmera मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। हर्ष अजमेरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच देते हैं। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष करना सिखाता है और आने वाले समय में यहां से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में Bhaiya Murari Sinha सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में शिवम यादव, अमित यादव और सौरभ यादव की अहम भूमिका रही।

