हजारीबाग पुलिस ने फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष समकालीन छापेमारी अभियान चलाया। Hazaribagh Police द्वारा 24 मई की रात जिलेभर में चलाए गए इस अभियान में 43 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के लिए कुल 30 टीमों का गठन किया गया था, जिसमें करीब 120 पुलिस

पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न इलाकों में फरार अपराधियों के लगभग 70 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 39 वारंट और कुर्की मामलों का भी निष्पादन किया गया। हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इसी तरह अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि अपने इलाके में छिपे अपराधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

