कैमूर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत,खेत देखने जाने के दौरान हुआ हादसा,एक दिन बाद मिला शव,पास में क्षतिग्रस्त मिली बाइक,मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम,सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा भभुआ सदर अस्पताल, मामला चांद थाना क्षेत्र के खैती पुलिया की पास की है। मृतक की पहचान चांद थाना क्षेत्र ग्राम सिरोहीया मझगाई गांव निवासी स्वर्गीय बनारसी सिंह का 47 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह बताया जाता है. वहीं सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के साला अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पप्पू सिंह किसानी थे जो रोज की तरह खाना खाने के बाद खेत पर निकले थे, फर्क सिर्फ यह था कि इस बार पैदल के बजाय बाइक से खेत पर शाम को निकल गए, लेकिन

वापस नहीं लौटे घर वालों ने काफी खोज बिन किया गया लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। वहीं आज सुबह खैती पुलिया के पास पुलिया के नीचे से उनका शव बरामद हुआ है और बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में मिला है, शव मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया, परिजनों ने कहा कि खेत पर आते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया है. जिस कारण पुलिया के नीचे गिरने से इनकी मौत हो गई.इस हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त है इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि टक्कर कितना जबर्दस्त होगा। वहीं परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया. जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,वहीं मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है।

