बकरीद पर्व के मद्देनजर पुलिस केन्द्र पाकुड़ परिसर में विधि व्यवस्था संधारण हेतु कुल 14 क्यू आर टी के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के द्वारा ब्रिफिंग किया गया। पुलिस अधीक्षक ने ब्रिफिंग के दौरान जवानों को ड्यूटी दंगा रोधी उपकरणों के साथ प्रतिनियुक्ति

स्थल पर रहने, क्यूं आर टीम हेतु बने व्हाट्सएप ग्रूप से जुड़े रहने, बग़ैर अनुमति के प्रतिनियुक्ति स्थल से नहीं हटने एवं मुस्तैदी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देश दिया गया।

