बांसजोड़ा कांड पर गरमाई राजनीति, जेल में बंद आजसू नेताओं से मिले ढुल्लू महतो |

बांसजोड़ा कांड पर गरमाई राजनीति, जेल में बंद आजसू नेताओं से मिले ढुल्लू महतो |

धनबाद के बांसजोड़ा में 21 मई को हुए कथित जानलेवा हमले और आजसू कार्यकर्ताओं को जेल भेजे जाने के मामले में धनबाद सांसद Dhullu Mahto मंडल कारा पहुंचे। भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे सांसद ने जेल में बंद आजसू नेत्री रजनी कुमारी, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात की।

सांसद ने घटना पर दुख जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और रजनी कुमारी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में ढुलू महतो ने कहा कि धनबाद में “एक तो चोरी, ऊपर से सीनाजोरी” जैसी स्थिति बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला माफिया अवैध कारोबार चला रहे हैं और विरोध करने वालों पर हमला कर उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।

सांसद ने दावा किया कि जब रजनी कुमारी और ग्रामीणों ने अवैध कोयला कारोबार का विरोध किया, तब बड़ी संख्या में हथियारबंद लोगों ने हमला किया। उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी विरोध करने वालों को गोलीबारी, बमबाजी और फर्जी मामलों के जरिए डराने की कोशिश की गई है।

ढुलू महतो ने चेतावनी देते हुए कहा कि “अति का अंत निश्चित है” और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *