हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही।
शुरुआती कारोबार में निफ्टी करीब 50 अंक फिसलकर 24 हजार के स्तर से नीचे पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स भी गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। हालांकि कुछ देर बाद बाजार में हल्की रिकवरी देखने को मिली।

सुबह के कारोबार में सेंसेक्स करीब 100 अंकों की बढ़त के साथ 76 हजार 500 के आसपास ट्रेड करता नजर आया। वहीं निफ्टी भी बढ़त के साथ 24 हजार के ऊपर कारोबार करता दिखा।
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वैश्विक बाजारों के संकेत और निवेशकों की सतर्कता की वजह से शेयर बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है।

