धनबाद के बाघमारा स्थित बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत कांटा पहाड़ी के बूटू बाबू बंगला इलाके में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईएसएफ, बीसीसीएल प्रबंधन और रामकनाली ओपी पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर बोरियों में अवैध रूप से जमा किए गए कोयले को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला

भंडारण और तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यह अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और कोयला तस्करी पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। साथ ही अवैध कारोबार में शामिल लोगों को कड़ी चेतावनी भी दी गई है। इस कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप और भय का माहौल बना हुआ है।

