राम रहीम फिर पैरोल पर बाहर, 16वीं बार जेल से मिली राहत |

राम रहीम फिर पैरोल पर बाहर, 16वीं बार जेल से मिली राहत |

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मंजूर की है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला और सिरसा के लिए रवाना हो गया।

बताया जा रहा है कि यह 16वीं बार है जब गुरमीत राम रहीम पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आया है। इससे पहले जनवरी महीने में भी उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी और वह 15 फरवरी को वापस जेल लौटा था।

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में सजा काट रहा है और अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में बंद है।

राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने को लेकर विपक्षी दल और सामाजिक संगठन लगातार सवाल उठाते रहे हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पैरोल नियमों के तहत दी जाती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *