उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वसुंधरा सेक्टर-1 के खाली मैदान में बनी 20 से 25 झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग के दौरान कई सिलेंडर ब्लास्ट होने की भी खबर है, जिसकी वजह से हालात और

ज्यादा भयावह हो गए। घटना में कई वाहन भी जलकर खाक हो गए हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। हालांकि दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही आग तेजी से फैल चुकी थी। फिलहाल दमकल कर्मी कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।

