चंडीगढ़ में एक घर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। बताया जा रहा है कि घर में रखे तीन गैस सिलेंडरों में जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिस घर में धमाका हुआ वहां करीब एक दर्जन गैस सिलेंडर रखे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि अवैध गैस रीफिलिंग के दौरान गैस लीकेज होने से यह बड़ा हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

