विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नाव परिचालन वाले सभी घाटों और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफरा-तफरी या अप्रिय घटना से बचा जा सके। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन का कहना है कि आम जनता की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है

