सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 12वीं कक्षा की फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय की आंसर शीट में गड़बड़ी की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए छात्रों को सही आंसर शीट भेज दी है।
बोर्ड ने छात्रों की शिकायतों को सही मानते हुए ईमेल के जरिए जानकारी दी कि अब उनके रिजल्ट भी नए अंकों के आधार पर अपडेट किए जाएंगे। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर छात्रों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे थे।
फिजिक्स की आंसर शीट में गड़बड़ी का मुद्दा उठाने वाले छात्र वेदांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि CBSE अधिकारियों ने उनसे संपर्क कर सही आंसर शीट भेज दी है और उनके दावे सही साबित हुए हैं।

वहीं केमिस्ट्री विषय में गड़बड़ी की शिकायत करने वाली एक छात्रा ने भी X पर पोस्ट करते हुए कहा कि CBSE ने उनकी चिंता को सही माना है और अब आगे की प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
इस बीच केरल के मुख्यमंत्री V. D. Satheesan ने भी इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan को ईमेल भेजकर पारदर्शिता और छात्रों की शिकायतों के त्वरित समाधान की मांग की है।
CBSE ने जानकारी दी है कि 12वीं कक्षा के रिजल्ट सत्यापन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मई से शुरू होगी और छात्र 29 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे

