राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है। हालात ऐसे हैं कि दिन के साथ-साथ अब रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मई महीने में पिछले 14 सालों में यह सबसे गर्म रात रही। इससे पहले 26 मई 2012 को न्यूनतम

तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। आईएमडी ने राजधानी में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी गर्म हवाओं और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। दिल्ली में तेज धूप और गर्म रातों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

