देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए खास पहल शुरू की है। रेलवे प्रशासन ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंदिया रेलवे स्टेशनों पर वाटर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया है। स्टेशनों की छतों से पानी की सूक्ष्म फुहारों का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे प्लेटफॉर्म का तापमान कम हो सके और यात्रियों को गर्मी व उमस से राहत मिल सके। खास तौर पर दोपहर के समय यह व्यवस्था यात्रियों के लिए काफी

फायदेमंद साबित हो रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए इस बार मिस्टिंग सिस्टम को और अधिक सक्रिय रूप से लागू किया गया है। प्लेटफॉर्म पर चल रही इस व्यवस्था से यात्रियों को ठंडा और आरामदायक माहौल मिल रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा अनुभव उनकी प्राथमिकता है और गर्मी के पूरे मौसम में ऐसी व्यवस्थाएं लगातार जारी रहेंगी।

