महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने त्योहारों को लेकर बड़ा बयान दिया है। नितेश राणे ने कहा कि होली के समय हमें पर्यावरण नियमों के हिसाब से होली मनाने को कहा जाता है। ड्राई होली मनाने की सलाह दी जाती है।दीवाली पर पटाखे न फोड़ने की नसीहत दी जाती है।

उन्होंने सवाल उठाया कि फिर बकरीद क्यों कंप्यूटर स्क्रीन पर बकरे की तस्वीर लगाकर नहीं मनाई जाती।नितेश राणे ने कहा कि जिस तरह होली-दीवाली पर नियम बताए जाते हैं, वैसे ही बकरीद भी वर्चुअल मनानी चाहिए।नितेश राणे का ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

