हावड़ा के संकरैल इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर TMC से जुड़े सनी मोल्ला की सार्वजनिक परेड कराई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बीते दिन आकाश सिंह पर हुई कार्रवाई के बाद की गई है। सूत्रों के अनुसार, सनी मोल्ला एक कॉन्ट्रैक्ट होमगार्ड के रूप में कार्यरत था और उस पर आम जनता से बड़े पैमाने पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप हैं। इन आरोपों के सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाके में परेड कराई, ताकि

स्थानीय लोगों के बीच कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में वसूली और दबाव की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस कथित नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

