Anant Singh को गोपालगंज के MP-MLA Court से राहत मिली है। हथियार प्रदर्शन मामले में दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने 30 मई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 मई को होगी। यह मामला गोपालगंज के मीरगंज के सेमरांव गांव में आयोजित एक उपनयन समारोह से जुड़ा है, जहां कथित रूप से

खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन और अश्लील नृत्य हुआ था। इस घटना को लेकर Anant Singh समेत 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। अनंत सिंह बिहार की राजनीति में एक चर्चित चेहरा माने जाते हैं और अपने बेबाक बयानों तथा मजबूत राजनीतिक प्रभाव के लिए जाने जाते हैं।

