उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पोस्टर और होर्डिंग की राजनीति तेज हो गई है। इस बार 2014 के चर्चित बदायूं कांड को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कई शहरों में पोस्टर लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक बदायूं, नोएडा, गाजियाबाद, हरदोई, कानपुर, शाहजहांपुर, कन्नौज, उन्नाव और कानपुर देहात समेत कई जिलों में ये होर्डिंग लगाए गए हैं। पोस्टरों में बदायूं डबल रेप और हत्या मामले का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी को महिला विरोधी बताया गया है। गौरतलब है कि यह घटना साल 2014 में हुई थी, जब उत्तर प्रदेश में Akhilesh Yadav की सरकार थी।

पोस्टरों में अखिलेश यादव के साथ Azam Khan की तस्वीर भी लगाई गई है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये पोस्टर किसने लगवाए हैं। वहीं इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने पोस्टर हटाए और अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश में इस पोस्टर वॉर के बाद राजनीतिक माहौल फिर से गरमा गया है और सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

