कोलकाता में VIP रोड पर स्थापित फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी की 70 फुट ऊंची प्रतिमा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। हल्की से मध्यम हवाओं में प्रतिमा के झुकने की घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे हटाने का निर्णय लिया है। यह विशाल प्रतिमा दिसंबर 2025 में अनावरण की गई थी, लेकिन महज करीब पांच महीने के भीतर ही इसकी संरचनात्मक मजबूती पर सवाल खड़े हो गए। तेज हवा में प्रतिमा के हिलने और अस्थिर दिखने के बाद अधिकारियों ने मौके

का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद यह पाया गया कि निर्माण में कुछ तकनीकी खामियां हो सकती हैं, जिसके चलते सुरक्षा जोखिम पैदा हो रहा था। इसी आधार पर प्रशासन ने प्रतिमा को हटाने का फैसला लिया है। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर निर्माण गुणवत्ता और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

