बशीरहाट: नगरपालिका चेयरमैन गिरफ्तार, 80 लाख नकद और तिरपाल बरामद |

बशीरहाट: नगरपालिका चेयरमैन गिरफ्तार, 80 लाख नकद और तिरपाल बरामद |

पश्चिम बंगाल के बादुरिया नगरपालिका के चेयरमैन और टीएमसी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उनके पास से करीब 80 लाख रुपये नकद बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान उनके कंप्यूटर सेंटर से 500 से अधिक तिरपाल भी बरामद किए गए हैं, जो कथित तौर पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए उपयोग किए जाने थे।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वहीं, पुलिस ने बरामद नकदी और सामग्री को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बरामद रकम और तिरपाल के मामले में क्या पूरा नेटवर्क है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *