छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इटपाल इलाके में स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखे हजारों बोरे जलकर राख हो गए। स्थानीय जानकारी के अनुसार, तेंदूपत्ता—जिसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ‘हरी सोना’ भी कहा जाता है—के बड़े स्टॉक को इस आग में भारी नुकसान पहुंचा है।

शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस घटना में 10 से 12 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग कैसे लगी

