स्टेशन रोड पर चला जांच अभियान, 43 दुकानों की ऑन स्पॉट जांच।

स्टेशन रोड पर चला जांच अभियान, 43 दुकानों की ऑन स्पॉट जांच।

मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से आज दूसरे दिन भी धनबाद स्टेशन रोड और आस पास के करीब 43 खाद्य प्रतिष्ठानों में समोसा, छोले, चटनी, तेल, मसाले, दाल, मिठाई, लड्डू, पनीर, दही सहित 123 नमूनों की ऑन स्पॉट जांच की गई। इनमें 19 नमूने जांच में विफल हुए। जिन्हें नष्ट करवा दिया गया और दुकानदार को सख्त चेतावनी दी गई। सभी खाद्य कारोबारियों को प्रतिबंधित चंपई रंग का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी गई।

सभी को फूड लाइसेंस बनवाने का आदेश दिया गया । जांच टीम में फुड सेफ्टी ऑफिसर डॉ राजा कुमार, फूड एनालिस्ट शुभम, रोहित और पंकज ने सैंपल का वही स्पॉट पर जांच की। साथ ही खाद्य सुरक्षा कार्यालय से राहुल कुमार पासवान, राहुल कुमार और प्रिंस भी मौजूद रहे। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *