Marco Rubio भारत दौरे के दौरान सोमवार को Agra पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध Taj Mahal का दीदार किया। उनके साथ अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे। मार्को रूबियो तय समय से करीब आधे घंटे देरी से ताजमहल पहुंचे। खेरिया एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सड़क मार्ग से पूर्वी गेट स्थित होटल अमर विलास पहुंचे और वहां से बैटरी कार के जरिए ताजमहल पहुंचे। उनकी यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मुख्य मकबरे के दौरे के दौरान कुछ समय के लिए पर्यटकों का प्रवेश भी रोका गया। रविवार को पुलिस और प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर रिहर्सल किया था। रूट व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों की विशेष जांच की गई। ताजमहल भ्रमण और लंच के बाद मार्को रूबियो जयपुर के लिए रवाना हो गए।

