मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज Supreme Court of India में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी एम पंचोली की बेंच ने मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि मामले को कानून और प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ने दिया जाए तथा मीडिया से भी संयम बरतने की अपील की।

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मृतका की शिकायतों पर समय रहते ध्यान दिया जाना चाहिए था। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि “तलाकशुदा बेटी, मृत बेटी से बेहतर है।” वहीं, पीड़ित पक्ष के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने शुरुआती जांच में सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच अब Central Bureau of Investigation कर रही है और एजेंसी निष्पक्ष तरीके से जांच करेगी।

