Bangladesh में बकरीद से पहले एक अनोखा अल्बिनो भैंसा सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। हल्के गुलाबी रंग और खास हेयरस्टाइल वाले इस दुर्लभ भैंसे को मजाकिया अंदाज में “डोनाल्ड ट्रंप” नाम दिया गया, जिसके बाद इसके वीडियो तेजी से वायरल हो गए। यह भैंसा ढाका के पास नारायणगंज जिले के रबेया एग्रो फार्म में पाला गया था। फार्म मालिक जियाउद्दीन मैरदा के अनुसार, चार साल का यह अल्बिनो भैंसा करीब 700 किलोग्राम वजनी है और इसकी बालों की

बनावट अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump से मिलती-जुलती लगने के कारण इसका यह नाम रखा गया। भैंसे की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग फार्म पहुंचने लगे। आखिरकार यह भैंसा 550 टका प्रति किलो के हिसाब से करीब 3.85 लाख टका यानी लगभग 3 लाख रुपये में बिक गया। बताया जा रहा है कि खरीदार ने इसे बकरीद की कुर्बानी के लिए खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल होने के बाद नए मालिक ने फिलहाल इस भैंसे को लोगों की भीड़ और परेशानी से बचाने के लिए छिपाकर रखा है।

