बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।

धनबाद के ,धनसार थाना परिसर में, आगामी ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा। रविवार को डीएसपी प्रकाश सोय और इंस्पेक्टर मनोहर करमाली जी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो और कहीं भी किसी तरह की परेशानी न हो।
बैठक में मौजूद लोगों ने बारी-बारी से अपनी बातें प्रशासन के सामने रखीं। कई सदस्यों ने कहा कि त्योहार के दौरान संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखने, बिजली और पानी की निर्बाध व्यवस्था करने और साफ-सफाई बेहतर रखने की मांग भी उठी। कुछ सदस्यों ने यह भी कहा कि त्योहार के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए ताकि माहौल खराब न हो।


डीएसपी प्रकाश सोय जी ने न कहा कि शांति समिति, विभिन्न धार्मिक संगठनों और अखाड़ा समितियों का सहयोग हमेशा सराहनीय रहा है। प्रशासन सभी सुझावों पर गंभीरता से काम करेगा, बकरीद के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी। किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट, अफवाह या आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि किसी भी खबर को शेयर न करें और अगर कहीं कोई आपत्तिजनक पोस्ट दिखे तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।

बैठक के अंत में प्रशासन और सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर धनबाद की सामाजिक एकता को मजबूत बनाए रखें।
प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनसार से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *