लिट्टीपाड़ा में राजद का हुआ सम्मान समारोह |

लिट्टीपाड़ा में राजद का हुआ सम्मान समारोह |

लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत तसर विभाग के कैंपस में राष्ट्रीय जनता दल का एक सम्मान समारोह आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित कृषि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लाल मरांडी को राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष महाबीर मड़ैया ने द्वारा माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामना दिया। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभी नव चयनित सभी पंचायत अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष महावीर मढैया के द्वारा बधाई दी गई।

नवनिर्वाचित कृषि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लाल मरांडी ने किसानों को मूलभूत सुविधा दिलवाने, सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं, बीज वितरण और कृषि से संबंधित सुविधा दिलवाने की बात कही। जिलध्यक्ष महावीर मरैया के द्वारा संगठन को बढ़ाने एवं सभी बूथ स्तर पर बूथ कमेटी मजबूत करने को लेकर लगातार कार्यक्रम करने हेतु प्रेरित किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *