हजारीबाग में 23 मई से शुरू हुआ विशेष जल जांच अभियान |

हजारीबाग में 23 मई से शुरू हुआ विशेष जल जांच अभियान |

हजारीबाग जिले में 23 मई से 23 जून 2026 तक विशेष “जल जांच अभियान” चलाया जाएगा। जिला प्रशासन और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम करना है।

उप विकास आयुक्त रिया सिंह ने बताया कि जिले के प्रत्येक गांव में कार्यरत जलसहियाओं को फील्ड टेस्ट किट (FTK) उपलब्ध कराया गया है। इनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में पेयजल स्रोतों की जांच की जा रही है। मानसून से पहले और बाद में जल स्रोतों की जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी।

एफटीके के जरिए पानी में pH, फ्लोराइड, आर्सेनिक, नाइट्रेट, क्लोरीन, आयरन समेत 10 प्रकार की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जांच कार्य में सहयोग करें और दूषित पानी के उपयोग से बचें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *