राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग द्वारा 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता आउटरीच कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष ध्रुव चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन और सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी की मॉनिटरिंग में यह अभियान संचालित हो रहा है। कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के सभी 16 प्रखंडों की पंचायतों में अधिकार मित्रों ने गांव, मोहल्लों और चौक-चौराहों पर

शिविर लगाकर लोगों को कानूनी जानकारी दी। इस दौरान डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न और नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। अधिकार मित्रों ने लोगों को डीएलएसए से मिलने वाली सुविधाओं और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, 1930 और 1098 की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।

